बीएमसी चुनाव 2026 के संपन्न होने के बाद, शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में इसकी शुरुआत गोरेगांव पूर्व के रामनगर में शिवसेना नेता श्री सुभाष देसाई और श्री अंकित सुनील प्रभु से हुई, उस समय वहां पर शाखा प्रमुख श्री अजीत भोगले, और पदाधिकारी एवं महिला आघाड़ी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे
गोरेगांव विधानसभा में शाखा क्रमांक 54
राम नगर, शर्मा ईस्टेट कामा ईस्टेट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के बीच वर्ष 2026 के कैलेंडर वितरित किए और घर-घर जाकर शुभकामनाएँ दीं।
- कामा ईस्टेट मे शिवसैनिक श्री सुभाषचंद्र वर्मा, श्री राहुल सहेजराव और युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा कैलेंडर वितरण का कार्य सम्पन्न हुआ ||

- जनसंपर्क अभियान: चुनाव परिणामों के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करने और भविष्य के कार्यों के लिए जुड़ाव बनाए रखने के उद्देश्य से यह पहल की।
- शाखा क्र. 54 की भूमिका: वार्ड संख्या 54, जहाँ से श्री अंकित सुनील प्रभु को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था, उनकी प्रचंड जीत ने कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ाया है, वहाँ शाखा प्रमुख श्री अजीत भोगले , उपविभाग प्रमुख श्री सुधाकर देसाई और कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक परिवार तक पहुँचने का लक्ष्य रखा।
- कैलेंडर वितरण: पार्टी की नीतियों और स्थानीय संपर्कों वाली इस कैलेंडर के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जनता को नववर्ष की बधाई दी और उनकी समस्याओं को सुनने का आश्वासन दिया।
- उद्देश्य: चुनाव के बाद भी वार्ड में अपनी सक्रियता बनाए रखना और शिवसेना (यूबीटी) के प्रति जनसमर्थन को और मजबूत करना।
- वही वार्ड 54 में शिवसैनिक महिला कार्यकर्ता श्रीमती सुशीला सुभाष वर्मा ने भी पूरे जोश से लोगों तक नए साल की शुभकामनाएँ पहुंचाई है

यह अभियान सभी क्षेत्रों में चलाया गया जहाँ महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर देखी गई थी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनाव केवल एक पड़ाव था, लेकिन जनता की सेवा और उनसे जुड़ाव निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।
- शर्मा ईस्टेट में उपशाखाप्रमुख श्री दयाशंकर तिवारी और अलंकाऱ फड़तरे और कार्यकर्ताओं ने घर-घर तक शुभकामनाएँ पहुँचाईं l

ऐसा लगता है वार्ड 54 में युवाओं का जोश और कार्यकर्ताओं का उत्साह आने वाले समय में शिवसेना यू.बी.टी. को आगे और मजबूत करेंगे |

